Tuesday, May 11, 2010
हॉकी का बढ़ता ग्राफ
मलेशिया के इपोह में खेले जा रहे अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने पाक, दक्षिण कोरिया और अब विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को मात देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में तुषार खांडेकर, शिवेंद्र सिंह, अर्जुन हलप्पा के द्वारा किये गए ताबड़तोड़ गोलों की मदद से भारत एक समय ३-० से आगे नजर आ रहा था लेकिन विश्व चैम्पियन ने अच्छा खेल दिखाते हुए मैच में वापसी की कुछ उम्मीद जरूर लगाई लेकिन मैन ऑफ दी मैच तुषार खांडेकर के दो गोल मैच में चैम्पियन को चित करने में उपयोगी साबित हुए! भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में हराकर सात सालों से चला आ रहा जीत का अकाल भी दूर किया यक़ीनन यह भारतीय हॉकी का बढ़ता हुआ ग्राफ नजर आ रहा है
Monday, May 10, 2010
धोनी के बाद अब झूलन से आस
वेस्टइंडीज से हार के बाद सुपर-८ की दौड़ से बाहर हो चुकी धोनी की टीम हार के कारण को खोजने का प्रयास कर रही है, वही झूलन गोस्वामी की अगुवाई में महिला क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज में चल रहे महिला विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है!पहले मैच में न्यूज़ीलैण्ड से हार के बाद महिला टीम ने पाक को को हराकर विश्व कप में धमाका कर दिया है, इस मैच में पूनम राउत ओर मिताली राज के ऑलराउंड प्रदर्शन ने भारत को विश्व कप स्पर्धा के अगले दौर में पहुचाने में अहम् भूमिका निभाई है, महिलाओं के द्वारा किया जा रहा अच्छा प्रदर्शन धोनी बिग्रेड को नसीहत देता है की प्रदर्शन में निरंतरता लाओ, जीत की आस जगाओ
Saturday, May 8, 2010
क्रिकेट में हारे, हॉकी में बाजी मारे
२०-२० विश्व कप के सुपर-८ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताश के पत्तो की तरह बिखर कर भारत भले ही हार गया हो लेकिन रोहित शर्मा के द्वारा खेली गयी ७९ रनों की पारी इस मैच में भारत के जख्मो पर मरहम का काम कर गयी! यह पारी उन्होंने उस समय खेली जब भारत ४९ रनों पर ६ विकेट गवां चूका था क्रिकेट में मिली इस हार से खेल प्रेमी थोड़े मायूस जरूर हुए लेकिन हॉकी में मिली जीत शायद उनके लिए तोहफा बन गयी!मलेशिया में खेले जा रहे अजलान शाह टूर्नामेंट में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाक को ४-२ से हरा कर हॉकी की चमक को बरकरार रखते हुए अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने का प्रयास कुछ हद तक किया है! पाक के खिलाफ मिली इस जीत ने यक़ीनन यह कहने का प्रयास किया है की भारतीय हॉकी का स्वर्ण युग एक बार फिर लौट के आएगा और फिर वही धुन होगी-जय हो,जय हो
Tuesday, May 4, 2010
कठिन डगर धोनी फिर भी निडर
वेस्ट इंडीज में खेले जा रहे तीसरे २० -२० विश्व कप में भारत ने अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका को हराकर दुसरे दौर में प्रवेश भले ही कर लिया हो, लेकिन अगले दौर में उनका मुकाबला २००९ की विजेता पाकिस्तान और विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया से होगा जहा भारत की जीत की राह आसान नहीं होगी! इस कठिन राह पर भी माह़ी के नाम से जाने वाले धोनी निडर लग रहे है, वजह है रैना की आतिशी बल्लेबाजी जिसके लिए वो जाने जाते है !साउथ अफ्रीका के खिलाफ ६० गेंदों में १०१ रन मारकर भारत को जीत दिलाने वाले रैना भारत के पहले और दुनिया के तीसरे २० -२० शतकधारी बन गए है इससे पहले इस कारनामे को वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल, न्यूज़ीलैंड के मेकुल्लम अंजाम दे चुके है! क्रिकेट प्रेमी और टीम इंडिया को सुरेश रैना से बस एक ही आस है..बरसो रे रैना रैना ,बरसो रे रैना बरसो
Thursday, April 15, 2010
इंडियन प्रीमियर लीग, जहा गेंद नही बस बल्ले की है जीत
आई पी एल का सफ़र जहा दर्शको को रोमांच से सराबोर कर रहा है वही २०-२० का ये नया सफ़र गेंदबाजों के लिए बस ये बता रहा है की एक ओवर की छ गेंदों को चोकों और छक्को से कैसे बचाया जाए
Monday, April 12, 2010
सचिन की तूफानी पारी जारी, मुंबई ने आईपीएल में बाजी मारी
सचिन की धमाकेदार पारियों का सफ़र ऐसा शुरू हुआ की अब थमने का नाम नहीं ले रहा है, सचिन हर मैच में मुंबई को बढ़त दिलाते जा रहे है! सचिन की पारी मैच दर मैच निखरती जा रही है! जयपुर में खेले गए मैच में तो उन्होंने ४९ गेंदों में ८९ रन जड़ दिए उनकी इस पारी का आकर्षण १० चौके और २ गगनचुम्बी छक्के रहे ! सचिन के रिकॉर्ड पर नजर डाली जाए तो हमे पता चलेगा की २०-२० में उनका प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा है यदि बात की जाए २०-२० अंतरराष्ट्रीय करियर की तो उन्होंने
Sunday, April 11, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)